अटेली:
हरियाणा से प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। नारनौल में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो दोनों की हत्या कर दी। पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दोनों की जान ले ली। मामले की जानकारी मिलते ही SP विक्रांत भूषण, DSP कनीना रणवीर सिंह और SHO संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस (Haryana Police) ने आरोपी को अटेली से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहते थे मध्य प्रदेश के लोग
मामला नारनौल के अटेली का है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 4-5 परिवार के लोग हरियाणा के अटेली में रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। सभी यहां काम करते है। यही आरोपी अखिलेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता था। साथ ही इसी कॉलोनी में मध्य प्रदेश का गोविंद भी किराए की मकान पर रहता था। गोविंद के 2 बच्चे बताए जा रहे वहीं सुनीता और अखिलेश निसंतान है।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह अखिलेश किसी काम से बाहर गया था। अखिलेश जब वापस आया तो उसने देखा कि इसकी पत्नी औऱ गोविंद उसके ही कमरे में साथ सो रहे हैं। उसके गुस्से का कोई ठिकाना नहीं रहा। उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी को उठाया औऱ दोनों पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से दोनों बुरी तरीके से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी अखिलेश को पकड़ लिया। घटना के बाद डीएसपी व एसपी ने भी रेलवे कॉलोनी का दौरा किया। अटेली में हुए इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।